Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड का करना है खात्मा, तो इन फलों को बना लें डाइट का हिस्सा, कुछ दिनों में ही मिल जाएगी राहत

यूरिक एसिड का करना है खात्मा, तो इन फलों को बना लें डाइट का हिस्सा, कुछ दिनों में ही मिल जाएगी राहत

Written By: Bharti Singh Published : Oct 17, 2023 07:10 pm IST, Updated : Oct 17, 2023 07:12 pm IST

Fruits To Reduce Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और चलने फिरने में समस्या होने लगती है| यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत है| खाने में ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करें जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल रहे| यूरिक एसिड के मरीज को ये फल जरूर खाने चाहिए|

Fruits In Uric Acid- India TV Hindi
Image Source : FREE PIK यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल करें

How To Control Uric Acid: शरीर में प्यूरिन बढ़ने पर हाई यूरिक एसिड की समस्या पैदा हो जाती है. जिससे जोड़ों में सूजन, दर्द और पेशाब संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. आपको डाइट में फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करने चाहिए, जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है. पाचन तेज होने से शरीर प्रोटीन को तेजी से पचाता है और यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है. हाई यूरिक एसिड से पीड़ित मरीजों को डाइट में ये 5 फल जरूर शामिल करने चाहिए, इससे बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.

संतरा- यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित लोगों को डाइट में संतरा जरूर शामिल करना चाहिए. ये ऐसा फल है जो शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है. संतरा में भरपूर फाइबर होता है और इससे मेटाबोलिक रेट भी तेज होता है. जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है उनका शरीर प्रोटीन को तेजी से डाइजेस्ट करता है. इसलिए संतरा जरूर खाएं.

नाशपाती- फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर फल है नाशपाती. रोजाना नाशपाती खाने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कंट्रोल रहती है. ये एक ऐसा फल है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और वजन को कंट्रोल रखता है. हाई यूरिक एसिड के मरीज को नाशपाती को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.

सेब- फलों का राजा सेब वैसे तो सेहत का खजाना कहा जाता है, लेकिन इसे खाने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा भी कंट्रोल रहती है. रोजाना सेब खान से शरीर से गंदा यूरिक एसिड बाहर निकलने लगता है. फाइबर और विटामिन से भरपूर सेब खाने से शरीर को मैलिक एसिड मिलता है जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है.

चेरीज- वैसे तो सारे सिट्रिक फ्रूट यूरिक एसिड में फायदेमंद होते हैं, लेकिन चेरी बेहद फायदेमंद साबित होती हैं. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चेरीज खाने से यूरिक एसिड कम होता है. रोजाना चैरी खान से गाउट (Gout) की समस्या भी कम होती है. 

अनानास- सिट्रस फ्रूट पाइनेप्पल भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है. अनानास में विटामिन C, मिनरल्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं. अनानास फाइबर का अच्छा सोर्स है, इससे पाचनक्रिया भी तेज होती है.

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement