1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाने के तुरंत बाद करते हैं टूथपिक का इस्तेमाल? दांतों को पहुंचा सकता है नुकसान

खाने के तुरंत बाद करते हैं टूथपिक का इस्तेमाल? दांतों को पहुंचा सकता है नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 09, 2022 08:04 am IST,  Updated : Feb 21, 2022 07:08 pm IST

जानिए टूथपिक का ज्यादा इस्तेमाल आपके दांतों और मसूड़ों के लिए किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है।

toothpick harmful for teeth- India TV Hindi
toothpick harmful for teeth Image Source : FREEPIK

Highlights

  • लकड़ी का बना टूथपिक मसूड़ों के लिए बहुत हार्ड होता है।
  • टूथपिक का ज्यादा इस्तेमाल करने से मसूड़ों से खून आने लगता है।

आमतौर पर लोगों को कुछ भी खाने के बाद टूथपिक या किसी लकड़ी से दांतों को साफ करने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से ना केवल आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं बल्कि इससे दांत कमजोर भी हो सकते हैं। ये मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचता है। दरअसल,  लकड़ी का बना टूथपिक मसूड़ों के लिए बहुत हार्ड होता है। जिसकी वजह से मसूड़ों से खून निकलने लगता है। वहीं आपके दांतों की चमक भी कम हो जाती है। जानिए टूथपिक का ज्यादा इस्तेमाल आपके दांतों और मसूड़ों के लिए किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है।

सर्दियों में डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं ये 5 चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

दांतों के बीच गैप आना

अगर आप टूथपिक का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो इससे दांतों के बीच गैप आ सकता है। ये देखने में खराब तो लगता ही है साथ ही इनमें खाना फंसने की वजह से दांतों में कैविटी होने लगती है जिससे दांत सड़ने लगते हैं। 

दांत कमजोर हो सकते हैं 

कुछ लोग टूथपिक या लड़की से दांत साफ करने के दौरान उसे चबाने भी लगते हैं। ऐसा करने से दांतों के इनेमल की परत को नुकसान हो सकता है जिसकी वजह से दांत कमजोर होने लगते हैं। 

दही के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

मसूड़ों से खून आना

टूथपिक का ज्यादा इस्तेमाल करने से मसूड़ों से खून आने लगता है। जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

पहुंच सकता है दांतों की जड़ों को नुकसान 

टूथपिक के लगातार और अधिक इस्तेमाल से दांतों की जड़ें कमजोर हो सकती है। इसलिए अधिक टूथपिक का यूज करने से बचें। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

सर्द‍ियों में गाजर-अदरक सूप से बढ़ाएं अपनी इम्‍यूनिटी, साथ ही होंगे कई फायदे

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।