दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है नॉलेज। अगर आपके पास ज्ञान है तो आप हर चीज़ हासिल कर सकते है चाहे फिर बात पैसा, टेक्नोलॉजी, बेहतर घर..कार खरीदने की हो या फिर सेहत के नए माइल स्टोन छूने की इसलिए तो साइंटिस्ट्स तमाम बीमारियों पर लगातार रिसर्च करते रहते हैं ताकि लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा उनके बारे में जानकारी दे सके। और ये स्टडीज़ लोगों के काफी काम आती है। अब हाल ही में फैटी लिवर पर आई एक ताज़ा रिसर्च को ही ले लीजिए जिसके मुताबिक बड़ी उम्र की बीमारी समझी जाने वाली फैटी लिवर की दिक्कत अब छोटे छोटे बच्चों पर अटैक कर रही है जिसकी वजह है शुगर का ज़्यादा इनटेक। फैटी लिवर पर होने वाली रिसर्च हर बार हेल्थ एक्सपर्ट्स को चौंका देती है। सबसे पहले इस बीमारी की वजह सिर्फ शराब और मोटापे को समझा जात था।
लेकिन फिर फाइंडिंग से पता चला कि जो लोग शराब नहीं पीते और मोटे भी नहीं है उनको भी खराब खानपान जैसे तलाभुना, जंकफूड जैसी चीज़े खाने से ये दिक्कत हो रही है। ऐसे लोगों को होने वाली इस बीमारी का नाम रखा गया N.A.F.L.D..यानि नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर डिज़ीज़ और अब ज़्यादा चीनी खाने की वजह से बच्चों के जिगर में भी सूजन बढ़ रही है। 8-9 साल के बच्चों का लिवर फैटी हो रहा हैं। ये परेशानी अगर बढ़ जाए तो सिरोसिस-फाइब्रोसिस के साथ लिवर डैमेज तक हो सकता है। 13 तरह के कैंसर की वजह बन सकता है। लेकिन ये तो हम बात कर रहे हैं लिवर में खराबी की extreme कंडीशन की। लेकिन ऐसी सिचुएशन नहीं आएगी। अगर आप आज से बल्कि अभी से योग करना शुरू कर देंगे और अपने लिवर को हेल्दी रखेंगे और ये कैसे होगा बताने के लिए स्वामी रामदेव हमारे साथ जुड़ चुके हैं
संपादक की पसंद