1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज देशभर में दिए गए 20.83 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज: स्वास्थ्य मंत्रालय

आज देशभर में दिए गए 20.83 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज: स्वास्थ्य मंत्रालय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2021 10:08 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 10:08 pm IST

देश में कोविड-19 वैक्सीन की कुल 41.76 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को वैक्सीन की 20.83 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं।

Coronavirus: India administers 20.83 lakh vaccine doses on Wednesday- India TV Hindi
देश में कोविड-19 वैक्सीन की कुल 41.76 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: देश में कोविड-19 वैक्सीन की कुल 41.76 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को वैक्सीन की 20.83 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 10,04,581 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 95,964 को दूसरी खुराक दी गई। कुल मिलाकर, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 13,04,46,413 लोगों ने वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अपनी पहली खुराक और 53,17,567 को दूसरी खुराक प्राप्त की है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तीन राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वर्तमान में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 2.88 करोड़ से अधिक शेष खुराकें उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक सभी स्रोतों से वैक्सीन की 43.25 करोड़ (43,25,17,330) से अधिक खुराकें मुहैया करायी जा चुकी हैं तथा 53,38,210 और खुराकें मिलने वाली हैं। 

मंत्रालय ने बुधवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इसमें से कुल खपत 40,36,44,231 खुराक है। इनमें बर्बाद हो गयी खुराकें भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि 2.88 करोड़ (2,88,73,099) से अधिक खुराकें राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में वैक्सीनेशन की गति को तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 21 जून 2021 को कोविड वैक्सीनेशन के सार्वभौमिकरण का नया चरण शुरू हुआ।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक वैक्सीन की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता की उन्नत दृश्यता के जरिए वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया गया है ताकि वे बेहतर योजना बना सकें और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को व्यवस्थित कर सकें। राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत केंद्र राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रहा है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत