1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर की पौड़ी के पास गंगा में फेंका था सुशील ने अपना मोबाइल, हरिद्वार ले जाकर पुलिस कर रही है छानबीन

हर की पौड़ी के पास गंगा में फेंका था सुशील ने अपना मोबाइल, हरिद्वार ले जाकर पुलिस कर रही है छानबीन

 Reported By: Jatin Sharma
 Published : May 31, 2021 05:41 pm IST,  Updated : May 31, 2021 05:41 pm IST

पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी सुशील पहलवान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सोमवार (31 मई) सुबह हरिद्वार लेकर पहुंची।

हर की पौड़ी के पास गंगा में फेंका था सुशील ने अपना मोबाइल, हरिद्वार ले जाकर पुलिस कर रही है छानबीन- India TV Hindi
हर की पौड़ी के पास गंगा में फेंका था सुशील ने अपना मोबाइल, हरिद्वार ले जाकर पुलिस कर रही है छानबीन Image Source : PTI/FILE PHOTO

नई दिल्ली/हरिद्वार। पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी सुशील पहलवान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सोमवार (31 मई) सुबह हरिद्वार लेकर पहुंची। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि हत्या के बाद सुशील कुमार हरिद्वार में आकर रुका था और उसने अपना फोन हरकी पौड़ी के पास गंगा नदी में फेक दिया था। 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम कई घंटे तक हरिद्वार में सुशील के फोन की तालाश करती रही लेकिन दिल्ली पुलिस को ना तो सुशील का फोन मिला ना ही क्राइम ब्रांच अभी तक वो कपड़े बरामद कर सकी है जो सुशील ने हत्या वाले दिन पहने थे। हरिद्वार में अलग-अलग जगहों पर केस से संबंधित सबूतों की तलाश के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा सर्च ऑपरेशन किया गया।

हरिद्वार के अलावा सुशील कुमार को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम ऋषिकेश भी गई और वहां भी सबूतों की तलाश की गई। हत्या के बाद सुशील कुमार हरिद्वार और ऋषिकेश के अलग-अलग जगहों पर रुका था। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि इन जगहों पर सुशील कुमार के रुकने में किन-किन लोगों ने मदद की थी और वह कहां-कहां रुका था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत