1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्टाफ की कमी के बाद AIIMS ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की जांच बंद की

स्टाफ की कमी के बाद AIIMS ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की जांच बंद की

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2021 01:49 pm IST,  Updated : Apr 23, 2021 01:49 pm IST

एम्स ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के चलते अपर्याप्त संसाधनों और स्टाफ की कमी के चलते कोरोना वायरस के संक्रमितों के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की जांच और बिना लक्षण वाले संपर्कों के पृथक-वास को बंद करने का फैसला किया है।

स्टाफ की कमी के बाद...- India TV Hindi
स्टाफ की कमी के बाद एम्स ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की जांच बंद की  Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के चलते अपर्याप्त संसाधनों और स्टाफ की कमी के चलते कोरोना वायरस के संक्रमितों के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की जांच और बिना लक्षण वाले संपर्कों के पृथक-वास को बंद करने का फैसला किया है। एम्स के निदेश रणदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कोविड-19 समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।

फैसले के तहत केवल लक्षण वाले स्वास्थ्य कर्मियों की जांच की जाएंगी और जिनकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होगी उन्हें ही पृथक-वास में रखा जाएगा और क्लिनिकल स्थिति के हिसाब से प्रबंधन किया जाएगा।

एम्स ने कहा, “कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के चलते संपर्कों का पता लगाने के लिए अपर्याप्त संसाधनों और स्टाफ की कमी की वजह से, संक्रमितों के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की जांच और बिना लक्षण वाले संपर्कों के पृथक-वास को रोका जा रहा है। केवल उन्हीं स्वास्थ्य कर्मियों की जांच की जाएगी जिनमें लक्षण होंगे और जांच में संक्रमित पाए जाने वाले कर्मियों को क्लिनिकल स्थिति के मुताबिक पृथक एवं प्रबंधन किया जाएगा।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत