1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आदमी ने पालतू कुत्ते के लिए Air India बिजनेस क्लास केबिन किया बुक

आदमी ने पालतू कुत्ते के लिए Air India बिजनेस क्लास केबिन किया बुक

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2021 06:49 am IST,  Updated : Sep 20, 2021 10:41 am IST

मुंबई में एक यात्री ने अपने पालतू कुत्ते के साथ यात्रा करने के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट की पूरी बिजनेस क्लास बुक कर ली।

आदमी ने पालतू कुत्ते...- India TV Hindi
आदमी ने पालतू कुत्ते के लिए Air India बिजनेस क्लास केबिन किया बुक Image Source : IANS

नई दिल्ली: इंसान और कुत्ते की दोस्ती सबसे पुरानी मानी जाती है और कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार दोस्त कहा जाता है, जो एक दूसरे को जान से ज्यादा चाहने लगते हैं। दरअसल दोस्ती का एक ऐसा ही खूबसूरत नजारा मुंबई से देखने को आया है। जहां एक यात्री ने अपने पालतू कुत्ते के साथ यात्रा करने के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट की पूरी बिजनेस क्लास बुक कर ली। बुधवार को मुंबई से चेन्नई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के 'जे' या बिजनेस क्लास को बुक किया गया था ताकि 'के9' अपने मालिक के साथ पूरी तरह से 'शानदार और शांति' में यात्रा कर सके।

एयरबस ए320 विमान में बिजनेस क्लास की 12 सीटें थीं। मुंबई से चेन्नई की दो घंटे की उड़ान में औसतन एक बिजनेस क्लास के टिकट की कीमत 18,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होती है।

वर्तमान में, एयर इंडिया कुछ शर्तों के तहत पालतू जानवरों को अपनी उड़ानों में यात्रा करने की अनुमति देता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत