1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सबको 1-1 लाख रुपये दे रही है केंद्र सरकार? जानिए सच्चाई

सबको 1-1 लाख रुपये दे रही है केंद्र सरकार? जानिए सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2021 08:15 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 03:23 pm IST

अभी व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किए जा रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास योजना के तहत केंद्र सरकार सभी लोगों के खाते में 1 लाख रुपए जमा कर रही है।

सबको 1-1 लाख रुपये दे रही है केंद्र सरकार? जानिए सच्चाई- India TV Hindi
सबको 1-1 लाख रुपये दे रही है केंद्र सरकार? जानिए सच्चाई

नई दिल्ली: एडवांस टेक्नोलॉजी के इस दौर में आम आदमी की खबरों तक तेज और आसान पहुंच तो बनी ही है लेकिन इसके साथ ही फेक खबरों (Fake News) का भी प्रवाह तेज हुआ है। कई बार यह फेक खबरें खास उद्देश्य से प्लांट की जाती हैं तो कई बार जानकारी की कमी के कारण भी इनका जन्म होता है। यह लोगों को सच्चाई से दूर अफवाहों के अंधेरे की ओर ले जाती हैं। इन खबरों का फैक्ट चेक जरूरी होता है।

क्या अफवाह फैल रही है?

अभी व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किए जा रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास योजना के तहत केंद्र सरकार सभी लोगों के खाते में 1 लाख रुपए जमा कर रही है। यह मैसेज लोगों के बीच अफवाह बना हुआ है। केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक विंग ने इस मैसेज की दावे की पड़ताल की।

गलत है दावा

PIB की फैक्ट चेक विंग सरकार से जुड़ी ऐसी ही संदेहपूर्ण खबरों का फैक्ट चेक करती है। PIB की यह विंग सरकार से जुड़े तथ्यों, जानकारियों, दावों और अफवाहों की पड़ताल करती है। ऐसे में इसने (PIB Fact Check) सरकार से जुड़े इस दावे का भी फैक्ट चेक किया है, जिसमें यह दावा गलत पाया गया।

क्या था दावा? PBI ने बताई सच्चाई

PIB Fact Check ने ट्वीट किया, "एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास योजना के तहत सभी लोगों के खाते में 1 लाख रुपए की धनराशि जमा कर रही है। PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी किसी योजना से संबंधित कोई घोषणा नहीं की गई है।"

ऐसे दूर करें अपना संदेह

गौरतलब है कि अगर आपको भी केंद्र सरकार की नीति/योजना से जुड़ी किसी खबर या दावे में कोई संदेह है तो आप भी PIB की फैक्ट चेक विंग से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें @PBIFactCheck पर ट्वीट, 8799711259 पर व्हाट्सएप और pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत