1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सज्जन कुमार की सजा पर बोले राहुल गांधी, कहा अपना रुख पहले ही साफ कर चुका हूं

सज्जन कुमार की सजा पर बोले राहुल गांधी, कहा अपना रुख पहले ही साफ कर चुका हूं

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 18, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 04:31 pm IST

गौरतलब है कि दंगा मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सज्जन ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

Rahul Gandhi on Sajjan Kumar Verdict- India TV Hindi
Rahul Gandhi on Sajjan Kumar Verdict

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में सज्जन कुमार को सजा होने के मामले में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मंगलवार को कहा कि इस मामले पर वह अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। गांधी ने सज्जन कुमार से जुड़े सवाल पर संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही साफ कर चुका हूं। यह संवाददाता सम्मेलन देश के किसानों के बारे में है। यह इस बारे में है कि मोदी जी ने देश के किसानों का एक रुपये का कर्ज माफ नहीं किया।’’ 

गौरतलब है कि दंगा मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सज्जन ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में कुमार को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत