1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: बेंगलुरु में पड़ोसी के कुत्ते ने महिला को नोंच डाला, चेहरे पर 50 टांके आए, जानें किस ब्रीड का था

Video: बेंगलुरु में पड़ोसी के कुत्ते ने महिला को नोंच डाला, चेहरे पर 50 टांके आए, जानें किस ब्रीड का था

 Reported By: T Raghavan Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 30, 2026 06:22 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 06:22 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता महिला पर जानलेवा हमला करता है और कई लोगों के रोकने पर भी नहीं रुकता। बड़ी मुश्किल से महिला को कुत्ते से बचाया जाता है और अस्पताल ले जाया जाता है।

Dog Attack- India TV Hindi
महिला पर कुत्ते का जानलेवा हमला Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में मॉर्निंग वॉक के दौरान पेट डॉग ने एक महिला पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में महिला के चेहरे और गर्दन पर 50 से ज्यादा टांके आए हैं। हमला करने वाला कुत्ता केन कार्सो ब्रीड का था, जिसे पहले युद्ध में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इटली की नस्ल है, जो अब भारत में खाली लोकप्रिय हो रही है। घटना 26 जनवरी को सुबह टीचर्स कॉलोनी में सुबह करीब 6:54 बजे हुई। अमरेश रेड्डी के कुत्ते ने अचानक महिला पर उसके घर के सामने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसकी गर्दन पर काट लिया और उसके चेहरे, हाथों और पैरों में भी चोटें आईं। 

पालतू कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को महिला से अलग करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसने ने महिला को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। महिला को सेंट जॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कथित तौर पर उसके चेहरे और गर्दन पर 50 से अधिक टांके लगाए हैं।

कुत्ते को मालिक कंट्रोल नहीं कर पाया

घटना के बाद, महिला के पति ने एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के पति सत्यप्रकाश दुबे ने इंडिया टीवी को अस्पताल से फोन पर बताया कि उनकी पत्नी बहुत गहरे सदमे में हैं, वो रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं लेकिन पड़ोसी के पेट डॉग ने अचानक उन पर हमला कर दिया और वो डॉग इतना खतरनाक था कि उसका मालिक भी उसे कंट्रोल नहीं कर पाया। 

कुत्ते के मालिक पर लापरवाही के आरोप

सत्यप्रकाश दुबे ने कहा अगर कोई पेट डॉग रखता है तो उसकी देखभाल करना भी उसकी जिम्मेदारी है। इस क्रॉस ब्रीड के पेट डॉग के मालिक ने न तो डॉग को चेन से बांधा था और न ही उसके मुंह को कवर किया था। सत्यप्रकाश दुबे ने पेट डॉग के मालिक को इस केस में अधिकतम सजा देने की मांग की है, ताकि पेट डॉग को लेकर लापरवाही बरतने वालों के लिए ये मामला एक सीख बन सके।

क्यों खतरनाक है केन कार्सो ब्रीड?

केन कार्सो एक शक्तिशाली, मजबूत और बहुत प्रभावशाली इतालवी नस्ल का कुत्ता है। इसे इटैलियन मस्टिफ भी कहा जाता है। यह रोमन काल से जुड़ा हुआ है, जहां इसे युद्ध, शिकार और संपत्ति की रक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसका आकार बहुत बड़ा और मस्कुलर होता है। कंधे तक ऊंचाई 62-70 सेंटीमीटर के करीब होती है। वजन 45-50 किलो  या इससे भी ज्यादा हो सकता है। यह एक मीडियम-टू-लार्ज से जायंट ब्रीड है, जो देखने में बहुत डरावना लगता है। अपने मालिक और परिवार के प्रति वफाधार होता है। रखवाली के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अजनबियों पर भरोसा नहीं करता, घर और परिवार की रक्षा के लिए हमेशा अलर्ट रहता है। लेकिन जिद्दी भी हो सकता है, इसलिए मजबूत ट्रेनिंग और घुमाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें-

कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक CJ रॉय ने की आत्महत्या, Income Tax की टीम के सामने खुद को मारी गोली

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र, DGCA और इंडिगो को जारी किया नोटिस, पायलटों के साप्ताहिक आराम में छूट का है मामला

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत