1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नए साल में इस राज्य के लोगों को लग सकते हैं बिजली के 'झटके', कीमतें 25% तक बढ़ाने का प्रस्ताव

नए साल में इस राज्य के लोगों को लग सकते हैं बिजली के 'झटके', कीमतें 25% तक बढ़ाने का प्रस्ताव

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 02, 2023 09:29 am IST,  Updated : Dec 02, 2023 09:29 am IST

इस साल एक जून से भी बिजली की दरों में 6.50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, यह वृद्धि तीन साल के बाद की गई थी। अब अगर कमीशन जनसुनवाई के बाद बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगा देता है तो एक साल में दूसरी बार बिजली की कीमतें बढ़ने के आसार हैं।

बिजली की नई दरें आगामी...- India TV Hindi
बिजली की नई दरें आगामी अप्रैल माह से प्रभावी होंगी। Image Source : FREEPIK

रांची: 2024 में झारखंड में लोगों को बिजली के तेज 'झटके' लग सकते हैं। राज्य में बिजली की दरें बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली की कीमतों में 25 फीसदी तक की वृद्धि का प्रस्ताव झारखंड इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के समक्ष जमा किया है। कमीशन ने इस प्रस्ताव का अध्ययन कर लिया है और इसे लेकर विभिन्न प्रमंडलों में जनसुनवाई की तारीखें तय कर दी। जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग नई दरों का अंतिम निर्धारण करेगा। कमीशन ने 11 दिसंबर को मेदिनीनगर, 13 दिसंबर को चाईबासा, 15 दिसंबर को धनबाद, 18 को देवघर और 19 दिसंबर को रांची में प्रस्तावित दरों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम तय किया है।

अप्रैल से प्रभावी होंगी नई दरें

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नई दरें आगामी अप्रैल माह से प्रभावी होंगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने नई दरों को लेकर जो प्रस्ताव दिया है, वह वर्ष 2024-25 के लिए है। बिजली वितरण निगम ने कमीशन के समक्ष दिए दिए प्रस्ताव में अपने खर्चों के लिए 10 हजार 800 करोड़ की सालाना जरूरत बताई है और इस आधार बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जरूरत बताई है।

1 साल में दूसरी बार बढ़ेंगी बिजली की कीमतें

निगम ने रेवेन्यू रिक्वायरमेंट और मौजूदा रेवेन्यू के बीच 2500 करोड़ का गैप दिखाया है। बता दें कि इस साल एक जून से झारखंड में बिजली की दरों में 6.50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, यह वृद्धि तीन साल के बाद की गई थी। अब अगर कमीशन जनसुनवाई के बाद बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगा देता है तो एक साल में दूसरी बार बिजली की कीमतें बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।