1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिलाएं बिकनी, घूंघट, जीन्स या हिजाब पहनें, इसे तय करने का अधिकार महिलाओं का- प्रियंका गांधी का ट्वीट

महिलाएं बिकनी, घूंघट, जीन्स या हिजाब पहनें, इसे तय करने का अधिकार महिलाओं का- प्रियंका गांधी का ट्वीट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2022 10:36 am IST,  Updated : Feb 09, 2022 10:50 am IST

कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि ये महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनकर स्कूल कॉलेज जाना चाहती हैं।

Priyanka Gandhi on Hijab Row- India TV Hindi
Priyanka Gandhi on Hijab Row Image Source : PTI

Highlights

  • कर्नाटक हिजाब विवाद पर प्रियंका गांधी की भी प्रतिक्रिया आई है
  • प्रियंका गांधी ने इसे महिलाओं के अधिकार का हनन बताया है
  • प्रियंका ने कहा- ये महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती हैं

कर्नाटक में हिजाब पहनकर स्कूल कॉलेज में प्रवेश को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। ये विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है। कुछ संगठनों ने इसे महिलाओं के अधिकारों का हनन बताया है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। प्रियंका ने भी इसे महिलाओं के अधिकार पर हमला करार दिया है। 

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जीन्स हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान भी देता है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। लड़की हूं, लड़ सकती हूं।'

बता दें, कर्नाटक में ये विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ छात्र हिजाब पहनकर मुस्लिम लड़कियों के स्कूल कॉलेज में प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। कई जगहों पर कुछ छात्र भगवा कपड़ा गले में डालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य में स्थिति को काबू करने के लिए फिलहाल मुख्यमंत्री सवराज बोम्मई ने राज्‍य में हाई स्‍कूलों और कॉलेजों को अगले 3 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है। 

मंगलवार को इसको लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई भी हुई। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए बुधवार को ढाई बजे का समय तय किया है। फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। इस बीच प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया पर लोगों की भी अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कोई इसे गलत ठहरा रहा है तो कोई इसे महिलाओं का अधिकार बता रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत