Rahul Gandhi's ED Appearance LIVE: राहुल गांधी की आज नेशनल हेराल्ड केस में ED मुख्यालय में पेशी होने वाली है। उनकी पेशी से पहले उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उनसे मिलने उनके घर पहुंची हैं। इस बीच राहुल के समर्थन में नारेबाजी कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया और उन्हें बस में बिठाकर ले गई। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से ED ऑफिस तक का रास्ता बंद कर दिया है और वहां से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं ED दफ्तर के पास थ्री-लेयर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।