1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में सड़क दुर्घटना, खेत में जा पलटी कार, BJP MP रमेश माझी घायल-VIDEO

ओडिशा में सड़क दुर्घटना, खेत में जा पलटी कार, BJP MP रमेश माझी घायल-VIDEO

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 11, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Feb 11, 2024 12:14 pm IST

ओडिशा के नबरंगपुर में सड़क दुर्घटना की खबर है। दुर्घटना में बीजेडी सांसद रमेश माझी घायल हो गए हैं। उनकी गाड़ी एक खेत में पलट गई, देखें वीडियो-

odisha accident- India TV Hindi
खेत में पलटी विधायक की गाड़ी Image Source : PTI

ओडिशा के नबरंगपुर में सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें बीजेडी सांसद रमेश मांझी घायल हो गए हैं। दुर्गटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बीजेडी सांसद की कार अचानकर खेत में घुस जाती है और पलट जाती है। गाड़ी में बैठे सांसद के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद रमेश चंद्र माझी को उस समय मामूली चोटें आईं, जब उन्हें ले जा रही कार नबरंगपुर जिले के उनेरकोटे इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, वाहन के सड़क से फिसलने के बाद उनकी कार का चालक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। 

देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब माझी संसद के बजट सत्र के समापन के बाद रायपुर होते हुए अपने घर लौट रहे थे। शनिवार की देर रात टायर फटने के बाद उनकी कार खेत में जाकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के पीछे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया गया है कि कथित तौर पर वाहन का टायर फटने के बाद कार के चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया था। हादसे में सांसद के ड्राइवर और पीएसओ को भी मामूली चोटें आईं। तीनों को उमरकोटे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा उपचार के लिए भर्ती किया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत