1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. VIDEO: जब पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने PM मोदी के बयान के विरोध में बनाए पकौड़े

VIDEO: जब पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने PM मोदी के बयान के विरोध में बनाए पकौड़े

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 07, 2018 10:22 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 10:22 pm IST

प्रदर्शनकारियों ने मोदी पकौड़ा और अरुण जेटली पकौड़ा नाम से स्नैक्स को तला और वहां से गुजर रहे लोगों को वितरित किया...

v narayanasamy- India TV Hindi
v narayanasamy

पुडुचेरी: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोजगार सृजन संबंधी बयान के विरोध में यहां एक व्यस्त यातायात जंक्शन पर पकौड़े बनाए।

मोदी का हालिया बयान पकौड़ा बेचने और रोजगार सृजन से संबंधित था। इस बयान के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने यहां विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था जिसमें नारायणसामी ने भी हिस्सा लिया। पुडुचेरी पीसीसी अध्यक्ष ए नमशिवायम ने पकौड़े बनाने में मुख्यमंत्री की मदद की।

प्रदर्शनकारियों ने मोदी पकौड़ा और अरुण जेटली पकौड़ा नाम से स्नैक्स को तला और वहां से गुजर रहे लोगों को वितरित किया।

देखिए वीडियो-

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रहे है। हालांकि उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत