1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार ‘गंभीर आर्थिक संकट’ को स्वीकारने के लिए भी तैयार नहीं: कांग्रेस

मोदी सरकार ‘गंभीर आर्थिक संकट’ को स्वीकारने के लिए भी तैयार नहीं: कांग्रेस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2018 01:46 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 01:48 pm IST

कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार आ रही गिरावट और निर्यात के लिए ऋण सुविधा में कमी को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार गंभीर आर्थिक संकट को मानने से भी इनकार कर रही है।

Congress- India TV Hindi
मोदी सरकार ‘गंभीर आर्थिक संकट’ को स्वीकारने के लिए भी तैयार नहीं: कांग्रेस Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में लगातार आ रही गिरावट और निर्यात के लिए ऋण सुविधा में कमी को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार गंभीर आर्थिक संकट को मानने से भी इनकार कर रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है तो दूसरी तरफ निर्यात के लिए ऋण सुविधा में 47 फीसदी की कमी आई है।

यह संकट विफल मोदीनॉमिक्स (मोदी का अर्थशास्त्र) का परिणाम

सुरजेवाला ने कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है और मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। गंभीर आर्थिक संकट का निवारण तो दूर की बात है, यह सरकार इसे स्वीकारने को भी तैयार नहीं है। यह संकट विफल मोदीनॉमिक्स (मोदी का अर्थशास्त्र) का परिणाम है। सुरजेवाला ने घरेलू इस्पात कंपनियों को सस्ते आयात से बचाने के लिए उठाए गए कदम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या 

इस्पात कंपनियों को चेतावनी, मुनाफाखोरी में लिप्त ना होने की सलाह

प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय बताएंगे कि आम इस्पात उपयोगकर्ताओं की कीमत पर कितने का मुनाफा कमाया गया है? सुरजेवाला ने जिस खबर को शेयर किया उसमें कहा गया है कि सरकार ने घरेलू इस्पात कंपनियों को सस्ते आयात से बचाने के लिए शुल्क इत्यादि को बढ़ाया है। लेकिन इससे घरेलू स्तर पर बड़े पैमाने में इस्पात की खरीद करने वाली कई कंपनियों की लागत बढ़ गई है। इससे उनके ऊपर दबाव बढ़ा है। ऐसे में सरकार ने इस्पात कंपनियों को चेतावनी दी है कि वह मुनाफाखोरी में लिप्त ना हों अन्यथा वह बड़ी कंपनियों को बाहर से सस्ता इस्पात आयात करने की अनुमति दे देगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत