नई दिल्लीः संसद की सुरक्षा में चूक और विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा को बार-बार स्थगित करना पड़ा। विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं और सांसदों ने लोकसभा एवं राज्यसभा से 140 से अधिक सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सरकार ‘विपक्ष मुक्त संसद’ तथा ‘एक पार्टी के शासन वाली व्यवस्था’ चाहती है। संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।
Parliament Winter Session LIVE Update