1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बहराइच: धान रोपाने जा रहे किसानों से भरी नाव पलटी, 3 की मौत

बहराइच: धान रोपाने जा रहे किसानों से भरी नाव पलटी, 3 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2019 11:33 am IST,  Updated : Jul 28, 2019 11:45 am IST

बहराइच के मिहींपुरवा तहसील के लौकाही गांव में धान रोपाने जा रहे किसानों से भरी नाव सरयू नदी में डूब गई है, जिस वजह से 3 लोगों की मौत की खबर है।

saryu- India TV Hindi
सरयू नदी में नाव पलटी Image Source : INDIA TV

बहराइच। बहराइच से एक बड़ी खबर है। यहां की मिहींपुरवा तहसील के लौकाही गांव में नाव में सरयू नदी में पलट गयी, जिस वजह से 3 लोगों की मौत की खबर है। यह नाव किसान से भरी हुई थी, ये सभी किसान नाव में बैठकर धान रोपाने के लिए जा रहे थे। ​बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई किसान लापता भी हैं। दरअसल बारिश की वजह से नदी ऊफान पर थी, जिस वजह से ये हादसा हो गया। हादसे के वक्त करीब 20 किसान नाव में सवार थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत