1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कोरोना संक्रमित मिला दारोगा, क्वारन्टीन में भेजे गए थाने में तैनात कई पुलिसकर्मी

नोएडा में कोरोना संक्रमित मिला दारोगा, क्वारन्टीन में भेजे गए थाने में तैनात कई पुलिसकर्मी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 02:02 pm IST,  Updated : May 05, 2020 02:19 pm IST

जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-20 की बैरक में रहने वाले एक उपनिरीक्षक के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद थाने में तैनात दर्जनभर पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में रखा गया है।

Police SI infected with Covid19 - India TV Hindi
Police SI infected with Covid19  Image Source : AP

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-20 की बैरक में रहने वाले एक उपनिरीक्षक के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद थाने में तैनात दर्जनभर पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में रखा गया है। संक्रमित उप-निरीक्षक की ड्यूटी पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) पर है। 

पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश एस ने बताया कि (पीआरवी) पर तैनात उपनिरीक्षक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी ड्यूटी कोरोना संक्रमित जोन सेक्टर-8, 9, 10 क्षेत्र में थी। उन्होंने बताया कि वह थाना सेक्टर-20 के बैरक में रहते थे। उनके साथ जितने भी पुलिसकर्मी बैरक में रहते थे, उन्हें पृथक वास में रखा गया है। उन्होंने बताया कि बैरक व थाने को जिला प्रशासन द्वारा सैनेटाइज किया जा रहा है। 

थाना सेक्टर-20 के बैरक में रहने वाले उपनिरीक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से, थाने में तैनात पुलिसकर्मी अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत