1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रितिक रोशन गैंग का 25 हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, 3 साल से था फरार

रितिक रोशन गैंग का 25 हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, 3 साल से था फरार

 Published : Oct 31, 2022 11:49 pm IST,  Updated : Oct 31, 2022 11:49 pm IST

आरोपी नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य है जो अपने सह-आरोपियों रितिक, रोशन, देवदत्त के साथ मिलकर राह चलते लोगों को अपनी कार में बिठाकर या राह चलते-चलते राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

noida police- India TV Hindi
नोएडा पुलिस Image Source : FILE PHOTO

ग्रेटर नोएडा: थाना बीटा-2 पुलिस और नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग के सदस्य/शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 25,000 रुपये का इनामी बदमाश आशु उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र घायल हो गया है। पुलिस से उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है।

चेकिंग के दौरान गामा-1 गोल चक्कर पर पुलिस और रितिक रोशन गैंग के लुटेरों के बीच हुई पुलिस मुठभेड में इनामी बदमाश आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र को पुलिस की गोली से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व 1 अवैध तंमचा .315 बोर मय 2 खोखा व 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

आरोपी नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य है जो अपने सह-आरोपियों रितिक, रोशन, देवदत्त के साथ मिलकर राह चलते लोगों को अपनी कार में बिठाकर या राह चलते-चलते राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने बीते 18.07.2019 को थाना बीटा-2 क्षेत्र में गामा-1 गेट नम्बर 3 के पास से एक व्यक्ति से वैगनार कार में आकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और उस व्यक्ति से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 2200 रुपये लूटकर ले गए थे।

आरोपी के गैंग के अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। आरोपी मौका पाकर फरार हो गया था व तब से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को छिपाये हुए था। वह पिछले 3 वर्षों से थाना बीटा-2 के मुकदमे में वांछित था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत