1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Chitrakoot idol theft: नौ मई को चोरी हुई मूर्तियों को महंत के आ‍वास के बाहर रखकर भागे चोर, चिट्ठी में लिखा आते थे डरावने सपने

Chitrakoot idol theft: नौ मई को चोरी हुई मूर्तियों को महंत के आ‍वास के बाहर रखकर भागे चोर, चिट्ठी में लिखा आते थे डरावने सपने

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 16, 2022 01:28 pm IST,  Updated : May 16, 2022 01:28 pm IST

मूर्तियों के साथ ही चोरों की लिखी एक चिट्ठी भी मिली है, जिसमें कहा गया है, 'हमें रात में डरावने सपने आते हैं। हम डर की वजह से मूर्तियां वापस कर रहे हैं।'

चोरी हुई मूर्तियों को महंत के आ‍वास के बाहर रखकर भागे चोर- India TV Hindi
चोरी हुई मूर्तियों को महंत के आ‍वास के बाहर रखकर भागे चोर Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • मूर्तियों को महंत के आ‍वास के बाहर रखकर भागे चोर
  • चोरों ने चिट्ठी में लिखा- आते थे डरावने सपने
  • नौ मई को चोरी हुई थी मूर्तियां

Chitrakoot idol theft: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर से नौ मई को चोरी हुई अष्ट धातु की 14 मूर्तियों को चोर रविवार को एक चिट्ठी के साथ महंत के आवास के बाहर छोड़कर चले गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरों ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, 'हमें रात में डरावने सपने आते हैं, इसलिए हम मूर्तियां महंत के आ‍वास के बाहर रखकर जा रहे हैं।'

सदर कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि, 'नौ मई की रात को तरौंहा स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर से अष्ट धातु की 16 मूर्तियां चोरी हो गई थीं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है। इस सिलसिले में महंत रामबालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।' सिंह के मुताबिक, चोरी की गई 16 में से 14 मूर्तियां रविवार को रहस्यमय तरीके से महंत रामबालक के आवास के बाहर एक बोरे से बरामद हुईं।

उन्होंने बताया कि मूर्तियों के साथ ही चोरों की लिखी एक चिट्ठी भी मिली है, जिसमें कहा गया है, 'हमें रात में डरावने सपने आते हैं। हम डर की वजह से मूर्तियां वापस कर रहे हैं।' सिंह के अनुसार, फिलहाल सभी 14 मूर्तियां कोतवाली में जमा करवा ली गई हैं और मामले की जांच की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत