Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. शादीशुदा दुकानदार ग्राहक के साथ भागा, शादी भी की, 15 दिन बाद हनीमून मनाकर लौटा तो ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा

शादीशुदा दुकानदार ग्राहक के साथ भागा, शादी भी की, 15 दिन बाद हनीमून मनाकर लौटा तो ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा

Edited By: Shakti Singh Published : Dec 15, 2025 12:18 pm IST, Updated : Dec 15, 2025 12:19 pm IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं। यह व्यक्ति दुकान का मालिक बताया जा रहा है, जिसे उसकी पत्नी के परिजन पीट रहे हैं।

jharkhand- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT धनबाद में युवक की पिटाई

झारखंड के धनबाद में एक दुकानदार ने अपनी ग्राहक को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद हनीमून मनाने भी चला गया। 15 दिन बाद लौटा तो उसकी पहली पत्नी और बच्चों ने उसे स्वीकार कर लिया, लेकिन दूसरी पत्नी के परिजनों को यह मंजूर नहीं था। उन लोगों ने दुकानदार को घर से बाहर निकाला और बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मामला धनबाद के बारमसिया क्षेत्र का है। यहां एक शादीशुदा आदमी का दूसरी शादी करना विवादास्पद साबित हुआ। दूसरी पत्नी के परिजनों ने उसे जमकर पीटा। आपको बता दें कि जिसकी पिटाई हो रही है। वह धनबाद के हटिया में किराने की दुकान चलाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जहां पहले से विवाहित युवक ने दूसरी शादी की। इसके बाद दूसरी दुल्हन के घरवालों को सच्चाई पता चलने पर उन्होंने हिंसक प्रतिक्रिया दी।

15 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज

घटना धानसर थाना क्षेत्र के मनाईतांड से जुड़ी बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले से शादीशुदा युवक की हकीकत पकड़े जाने के बाद दूसरी पत्नी के परिजनों ने हिंसक तरीके से उसकी पिटाई की। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां पहले से विवाहित युवक ने भाग कर दूसरी शादी की। उसने 15 दिन पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दूसरी दुल्हन के घरवालों को सच्चाई पता चलने पर उन्होंने हिंसक प्रतिक्रिया दी।

दो दिन पहले धनबाद लौटा

दूसरी शादी के बाद दुकानदार शहर छोड़ कर दूसरी पत्नी के साथ मुंबई घूमने निकल गया था। जिस युवती से प्रदीप ने लव मैरिज की वह उसके दुकान में सामान लेने आती थी। इसी दौरान उन दोनों के बीच प्रेम संबध बना। हालांकि प्रदीप पहले से शादीशुदा था पर उनकी पहली पत्नी और बच्चों को इस शादी से कोई परेशानी नहीं है। शादी के बाद दो दिन पहले ही वह धनबाद लौटा था।

ससुराल वालों ने की पिटाई

धनबाद पहुंचने पर रात में सब ठीक रहा, लेकिन अगले दिन सुबह नई नवेली दुल्हन के परिजन उसके ससुराल पहुंच गए और उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। लड़की ने इसका विरोध भी किया पर लड़की के घर वालों का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जाता है प्रदीप साव का प्रेम सम्बन्ध पिछले 2 वर्षों से मनाईतांड की युवती से चल रहा था। युवती का परिवार दूसरे समाज से है। इस वजह से भी उसके परिजन इस शादी के खिलाफ थे।

(धनबाद से कुंदन सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

जमशेदपुर: मानगो थाना में देर रात बवाल, हिंसक झड़प में पूरा ऑफिस अस्त व्यस्त हुआ, 4 हिरासत में

दलदल में फंसे हाथी की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर विदा किया

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement