1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आईआईटी-भुवनेश्वर स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करेगा

आईआईटी-भुवनेश्वर स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करेगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 12:01 pm IST

आईआईटी भुवनेश्वर ने स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थी समय से स्नातक की डिग्री हासिल कर सकें।

 IIT-Bhubaneshwar conduct final semester examination online- India TV Hindi
 IIT-Bhubaneshwar conduct final semester examination online Image Source : GOOGLE

भुवनेश्वर। आईआईटी भुवनेश्वर ने स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थी समय से स्नातक की डिग्री हासिल कर सकें। संस्थान की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि आईआईटी- भुवनेश्वर सीनेट ने ‘ मूल्यांकन के मानकों के साथ बिना समझौता किए हुए संस्थान के नियमों और विद्यार्थियों के स्नातक सुनिश्चित करने के लिए’ यह निर्णय लिया है। बयान में कहा गया है कि विद्यार्थी इस संबंध में जारी दो समय-सारिणी में से किसी एक को चुन सकते हैं।

पहली समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा 24 जून से शुरू होगी और दूसरी की जुलाई के अंतिम सप्ताह में या अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होगी। बयान में बताया गया है कि अगर कोविड-19 महामारी से जुड़ी परिस्थतियां ठीक होती हैं तो वह संस्थान आ सकते हैं और परीक्षा दे सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

IIT