1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हार्ट सर्जरी कराने के बाद जरुर ध्यान रखें ये बातें

हार्ट सर्जरी कराने के बाद जरुर ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2016 04:23 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 04:23 pm IST

हार्ट सर्जरी कराने के बाद मरीज उल्टी-सीधी चीजें खाने से परेहज करना चाहिए। अगर आपने जरा सा ध्यान नहीं दिया तो उस मरीज की तबियत ज्यादा खराब हो सकती है। अगर आपके घर में किसी की हार्ट सर्जरी हुई हो तो उसके खानपान के साथ इन बातों का जरुर ध्यान रखें।

herat- India TV Hindi
herat

हेल्थ डेस्क:  सर्दियों के मौसम में हार्ट संबंधी सबसे ज्यादा समस्या होती है। जिसके लिए सर्जरी कराई जाती है। हार्ट सर्जरी कराने के बाद उस व्यक्ति की अधिक केयर करनी पड़ती है। .यहां तक की उसका खानपान कैसा हो इस बात का भी ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है।

ये भी पढ़े-

हार्ट सर्जरी कराने के बाद मरीज उल्टी-सीधी चीजें खाने से परेहज करना चाहिए। अगर आपने जरा सा ध्यान नहीं दिया तो उस मरीज की तबियत ज्यादा खराब हो सकती है। अगर आपके घर में किसी की हार्ट सर्जरी हुई हो तो उसके खानपान के साथ इन बातों का जरुर ध्यान रखें।

  • हार्ट के वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी होने के बाद मरीजों में खून पतला होने की शिकायत आम बात होती है। ऐसे में समस्या से बचने के लिए हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं तो इसके सेवन से आपके शरीर में अंदर से ब्लीडिंग हो सकती है।
  • हार्ट सर्जरी के बाद मरीज को लगभग दो हफ्ते तक लिक्विड डायट पर रहना चाहिए जैसे सूप और चावल का पानी। इसके बाद धीरे-धीरे खाना शुरु करना चाहिए।
  • हार्ट सर्जरी के बाद कम से कम 3 महिनें तक बाहर के खाने से बचना चाहिए। जिससे कि आप जल्दी से ठीक हो जाएं।
  • हार्ट सर्जरी के बाद जितना हो सके उतना आराम करें।
  • अगर आपको लेटने से ज्वाइंट पैन हो रहा हो, तो उस जगह पर तकिया लगाएं।
  • हार्ट सर्जरी में कॉफी का सेवन न करें। शाम के समय तो बिल्कुल न करें।
  • धूम्रपान करने से बचें।
  • ब्लड प्रेशर और हार्ई कोलेस्ट्राल से बचने की कोशिश करें।
  • अपनी लाइफस्टाइल को थोड़ा एक्टिव बनाएं।
  • ज्यादा से ज्यादा हेल्दी डाइट लें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल