1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ बाहर ही नहीं घरों में भी इस वजह से होते हैं प्रदूषण, ऐसे करें बचाव

सिर्फ बाहर ही नहीं घरों में भी इस वजह से होते हैं प्रदूषण, ऐसे करें बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 14, 2018 12:01 pm IST,  Updated : Apr 14, 2018 12:01 pm IST

भारत में इनडोर प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है धुआं, जो खाना बनाने और गर्मी उत्पन्न करने के लिए लकड़ी, गाय के गोबर और लकड़ी का कोयला जलाने से उत्पन्न होता है। स्वास्थ्य पर इनके कई तरह के दुष्प्रभाव होते हैं।

world
world

अन्य समाधान ऐसे उत्पादों के बेहतर विकल्पों का चुनाव करना है, जो ऐसे प्रदूषक छोड़ते हैं। उदाहरण के लिए, पारंपरिक पेंटों की जगह पौधों पर आधारित डेरिवेटिव और जल-आधारित पेंटों का प्रयोग करना। हालांकि, वर्तमान में उपलब्ध विकल्पों की संख्या बहुत सीमित है। 

प्रदूषण को साफ करते चलना एक और समाधान है। हाल ही में, कई मध्यमवर्गीय और उच्चवर्गीय भारतीयों को एयर प्योरिफायर रास आ रहे हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर महंगे हैं, जैसे कि 677 वर्ग फीट हवा को शुद्ध करने वाले एयर प्योरिफायर की लागत लगभग 10,000 रुपये है और एयर प्योरिफायर के प्रभावकारी होने की अभी तक जांच नहीं हो पाई है। बाजार में उपलब्ध एयर प्योरिफायर का स्तर जांचने के लिए अभी कोई मानक उपलब्ध नहीं है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल