1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हर वक्त नींद आना और कहीं भी सो जाना है इस बीमारी का संकेत, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

हर वक्त नींद आना और कहीं भी सो जाना है इस बीमारी का संकेत, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2018 10:25 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 10:25 pm IST

हर वक्त नींद आना और बेवक्त कहीं भी सो जाना? अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

health and fitness- India TV Hindi
health and fitness

हेल्थ डेस्क: हर वक्त नींद आना और बेवक्त कहीं भी सो जाना? अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जी हां आज हम ऐसी बीमारी के बारे में बात करेंगे जिसके लक्षण सामान्य है लेकिन यह धीरे-धीरे कब खतरनाक रूप ले ये पता नहीं। शरीर के ये लक्षण नार्कोलेप्सी नींद के लक्षण है यह ऐसी समस्या है जो अचानक से आपके शरीर में शुरू होने लगती है। इस बीमारी में ऐसा होता है कि मरीज अचानक से सो जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके शिकार मरीज कहीं भी कभी भी सो सकते हैं। आपको जानकर हैरानी तब होगी जब आपको पता चलेगा कि इससे ग्रसित मरीज हंसते और रोते हुए भी कहीं भी सो जाते हैं। इस बीमारी के अंतर्गत मरीज अक्सर थका हुआ महसूस करता है उसे पूरी शरीर में दर्द होती है। आपको बता दें कि यह बीमारी 15 से 25 साल के लोगों को अपना शिकार बनाती है।

नार्कोलेप्सी क्यों होती है

अधिकतर मामलों में यह देखा गया है कि बीमार व्यक्ति को हायपोक्रिटन हार्मोन, जिसे ऑरेक्जिन भी कहते हैं, की कमी होती है।
यह हार्मोन दिमाग को जगाए रखने में मदद करती है।
जब शरीर की प्रतिरोध क्षमता इस हार्मोन को पैदा करने वाली कोशिकाओं को प्रभावित करती है, तो यह बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।
हालांकि नार्कोलेप्सी सिर्फ़ इसी वजह से नहीं होती है, इसके कारण पूरी तरह से अब तक स्पष्ट नहीं हैं।

क्या है इसका इलाज
इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, पर कुछ दवाइयों की मदद से इसके असर और प्रभाव को कम करने की कोशिश की जाती है।
निश्चित समय अंतराल पर सोने की कोशिश से दिन में नींद के दौरे को कम करने का बेहतर तरीका माना जाता है।
कुछ दवाइयों की मदद से दिन में जगाने की कोशिश की जाती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल