1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, बस से टकराई, कई लोग जख्मी

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, बस से टकराई, कई लोग जख्मी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 03, 2023 10:23 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 10:34 pm IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के काफिले की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। गाड़ी और बस में हुई टक्कर की वजह से कई लोग घायल हुए हैं। पटेल खुद घायलों का हाल लेने के लिए हॉस्पिटल में मौजूद हैं।

Prahlad Patel- India TV Hindi
प्रह्लाद पटेल Image Source : ANI

दमोह: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के काफिले की एक गाड़ी की बस से टक्कर हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इस एक्सीडेंट पर केंद्रीय मंत्री का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'बुंदेलखंड एक्सप्रेस की बस और हमारी पायलट गाड़ी में जोरदार टक्कर हुई। ये टक्कर पायलट गाड़ी के पिछले हिस्से में हुई है। गाड़ी में बैठे लोगों में एक को छोड़कर सभी को चोट आई है।'

कहां हुआ एक्सीडेंट?

मिली जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के पास ये एक्सीडेंट हुआ है। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के काफिले में शामिल गाड़ी को एक प्राइवेट बस ने टक्कर मारी है। जिससे इस वाहन में मौजूद 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

ये हादसा उस वक्त हुआ, जब पटेल का काफिला मंगलवार शाम के समय नरसिंहगढ़ से दमोह की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफिले की गाड़ी में काफी नुकसान हुआ है। घायलों को दमोह के जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हाल लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।