1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एमपी: बदमाशों का पीछा कर रही थी पुलिस, अचानक गोली चली और हेड कॉन्सटेबल के सीने में घुस गई, फिर..

एमपी: बदमाशों का पीछा कर रही थी पुलिस, अचानक गोली चली और हेड कॉन्सटेबल के सीने में घुस गई, फिर..

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 20, 2024 08:21 am IST,  Updated : Jan 20, 2024 08:21 am IST

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद सीएम मोहन यादव ने परिजनों के लिए मुआवजे और सरकारी नौकरी का ऐलान किया है। उन्होंने ये भी कहा कि मृत पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा दिया जाएगा।

Head Constable Died- India TV Hindi
हेड कॉन्सटेबल के सीने में लगी गोली Image Source : REPRESENTATIVE PIC

भोपाल: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों का पीछा करने के दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मृत पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा दिया जाएगा और परिजनों को मुआवजा समेत सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला? 

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बदमाशों के एक ग्रुप का पीछा करने के दौरान एक आरोपी की ओर से चलाई गई गोली लगने से एक हेड कॉन्सटेबल की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हेड कॉन्सटेबल राकेश ठाकुर की पड़ोसी महाराष्ट्र के नागपुर शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम गुरुवार रात एसयूवी में छिंदवाड़ा की ओर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रही थी। उन्होंने बताया कि ठाकुर की अगुवाई टीम ने गाड़ी को रोका। अधिकारी ने बताया "चार आरोपियों में से एक ने पिस्तौल से गोली चला दी और गोली ठाकुर के सीने में लगी। तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि गोली चलाने वाला शख्स भाग निकला। ठाकुर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में नागपुर रेफर कर दिया गया।"

सिवनी के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से ठाकुर की मौत हो गई। घटना पर दुख जताते हुए, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मृत पुलिसकर्मी को 'शहीद' का दर्जा दिया जाएगा और उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता के साथ-साथ सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: कड़कड़ाती ठंड का असर बरकरार, 11 ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स में भी देरी 

मेंहदीपुर बालाजी से अयोध्या के रामभक्तों के लिए आईं ये भेटें, प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन बांटा जाएगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।