1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. विपक्षी महागठबंधन का क्या होगा? एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार

विपक्षी महागठबंधन का क्या होगा? एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 01, 2023 08:16 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 08:38 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार सरकारी बंगले 'वर्षा' पहुंचे। आधे घंटे चली इस बैठक का मुख्य कारण क्या था इस बाबत अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Maharashtra Politics NCP chief Sharad Pawar arrives to meet CM Eknath Shinde- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार Image Source : ANI

Maharashtra Politics: देश में लोकसभा चुनाव से पूर्व नीतीश कुमार और राहुल गांधी जहां विपक्षी एकता को मजबूती देने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एनसीपी प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे हैं। 'वर्षा' बंगले  एक तरफ जहां शरद पवार और एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात हो रही है। वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे विदेश में हैं। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे चली। शरद पवार और एकनाथ शिंदे के बीच यह मुलाकात क्यों हुई इस बाबत अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

क्या होगी रणनीति

बता दें कि एक तरफ शरद पवार जहां एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी महागठबंधन को मजबूती देने के लिए 12 जून को पटना में एक बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में अलग-अलग दलों के नेता शामिल होंगे। नीतीश कुमार विपक्ष को एक मंच पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन विपक्ष में अब भी कुछ रार है जिसका असर इस महागठबंधन पर देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार ने बीते दिनों दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। 

नीतीश की बैठक में शामल होंगे शरद पवार

नीतीश कुमार ने इस बैठक को लेकर कहा था कि सभी विपक्षी दलों का एक साथ आना जरूरी है। इस कारण जल्द ही मीटिंग होगी। उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बताया कि नीतीश कुमार ने मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार शामिल होने वाले हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस बैठक में शामिल हो सकती है। राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां दिए अपने स्पीच में उन्होंने विपक्षी एकता पर जोर देते हुए कहा था कि यदि विपक्ष एकजुट हो जाए तो केंद्र की भाजपा सरकार को हराया जा सकता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।