1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के शख्स ने आधी रात को श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

महाराष्ट्र के शख्स ने आधी रात को श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

 Published : Nov 24, 2022 11:08 am IST,  Updated : Nov 24, 2022 11:08 am IST

गौतम रत्न मोरे 19 नवंबर को 54 साल के हुए और उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार रात को महाणे श्मशान घाट में एक जश्न का आयोजन किया, जिसमें मेहमानों को बिरयानी और केक परोसा गया।

cake cutting in crematorium- India TV Hindi
व्यक्ति ने श्मशान घाट में केक काटा Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

ठाणे (महाराष्ट्र): आपने अक्सर कई लोगों को अलग-अलग अंदाज में बर्थडे मनाते देखा होगा लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र में एक शख्स ने इस तरह अपना बर्थडे मनाया जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी। राज्य के ठाणे जिले के कल्याण कस्बे के निवासी ने अपना बर्थडे घर में नहीं, बल्कि श्मशान घाट पर केक काटकर मनाया। उसने ऐसा समाज में व्याप्त अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देने के लिए किया। गौतम रत्न मोरे 19 नवंबर को 54 साल के हुए और उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार रात को महाणे श्मशान घाट में एक जश्न का आयोजन किया, जिसमें मेहमानों को बिरयानी और केक परोसा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें लोग जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं। मोरे ने इस मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत सिंधुताई सपकाल और दिवंगत नरेंद्र दाभोलकर से प्रेरणा मिली, जिन्होंने काले जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि वह लोगों को यह संदेश भी देना चाहते थे कि भूत-प्रेत कुछ नहीं होते।

40 महिलाओं-बच्चों सहित 100 से ज्यादा मेहमान हुए शामिल
मोरे ने बताया कि उनके जन्मदिन समारोह में 40 महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए। इन सभी ने श्मशान घाट पहुंचकर मोरे की जन्मदिन की पार्टी को सेलिब्रिट किया। केक काटने के साथ जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।