1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में मतदाता सूची पर घमासान, उद्धव ठाकरे-शरद पवार को रैली करने की नहीं मिली इजाजत; BJP ने भी खोला मोर्चा

महाराष्ट्र में मतदाता सूची पर घमासान, उद्धव ठाकरे-शरद पवार को रैली करने की नहीं मिली इजाजत; BJP ने भी खोला मोर्चा

 Reported By: Saket Rai,  Dinesh Mourya Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 01, 2025 10:17 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 10:24 am IST

मतदाता सूची को लेकर आज होने वाली महाविकास अघाड़ी की रैली को मुंबई पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। वहीं बीजेपी ने भी विपक्ष के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

उद्धव ठाकरे और शरद पवार की फाइल फोटो- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे और शरद पवार की फाइल फोटो Image Source : PTI

मुंबईः मुंबई पुलिस ने महाविकास अघाड़ी द्वारा आज आयोजित होने वाली रैली को अनुमति देने से मना कर दिया है। यह रैली मतदाता सूची में संभावित गड़बड़ियों के खिलाफ थी। जिसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राज ठाकरे शामिल होने वाले थे। 

रैली करने पर होगी कार्रवाई

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह स्पष्ट किया है कि रैली के लिए अनुमति नहीं दी गई है। यदि यह मार्च बिना अनुमति के आयोजित किया जाता है तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

बीजेपी ने भी विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

वहीं, मतदाता सूची पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ अब बीजेपी ने भी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। शनिवार दोपहर 1 बजे गिरगांव चौपाटी इलाके में बीजेपी का सायलेंट मार्च होगा। महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में होने वाले इस सायलेंट मार्च में बीजेपी के कई विधायक भी शामिल होंगे। 

बीजेपी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में जब विपक्ष को महाराष्ट्र में जीत मिली तब मतदाता सूची सही थी और विधानसभा में हार के बाद मतदाता सूची में खामियां आ गई। विपक्ष के इसी दोगलेपन को उजागर आज की रैली के जरिए किया जाएगा।

विपक्ष ने साझा रैली करने का किया था ऐलान

सालों के राजनीतिक मनमुटाव के बाद एक-दूसरे के करीब आ रहे ठाकरे भाई और पवार ने गुरुवार को मुंबई में एक मीटिंग की थी ताकि बड़ी जॉइंट रैली की बारीकियों को फाइनल किया जा सके, जिसमें सीनियर कांग्रेस लीडर नसीम खान, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (PWP) के जयंत पाटिल और लेफ्ट पार्टियों के लीडर भी मौजूद थे। स्टेट कांग्रेस प्रेसिडेंट हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि उनकी पार्टी इस आंदोलन का पूरा सपोर्ट करती है, लेकिन उन्होंने खुद मार्च में हिस्सा लेने के बारे में कोई पक्का वादा नहीं किया, यह कहते हुए कि व्यक्तिगत लीडर ज़रूरी नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।