1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ketu Gochar 2025: केतु के गोचर से 4 राशियां होंगी मालामाल, 2025 में इस दिन होगा सिंह राशि में प्रवेश

Ketu Gochar 2025: केतु के गोचर से 4 राशियां होंगी मालामाल, 2025 में इस दिन होगा सिंह राशि में प्रवेश

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 20, 2025 10:35 pm IST,  Updated : Feb 20, 2025 10:35 pm IST

Ketu Gochar 2025: केतु ग्रह 18 मई की शाम को सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिलस सकता है, आइए जानते हैं।

Ketu Gochar 2025- India TV Hindi
केतु गोचर 2025 Image Source : FILE

Ketu Gochar 2025: साल 2025 में केतु ग्रह मई के महीने में राशि परिवर्तन कर देंगे। केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। केतु का यह गोचर सभी राशियों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव डालेगा। वहीं राशिचक्र की कुछ राशियों को इस गोचर के चलते बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। केतु का यह गोचर 18 मई की शाम को होगा। आइए जान लेते हैं किन राशियों के लिए ये गोचर शुभता लेकर आएगा। 

मेष राशि 

केतु आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। यह भाव आपकी भावनाओं, शिक्षा और प्रेम का माना जाता है। इस भाव में केतु के होने से आपको करियर के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। अगर लंबे समय से आपका प्रमोशन रुका हुआ था तो केतु गोचर के बाद हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति आपको सामाजिक स्तर पर होगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थी गूढ़ विषयों का अध्ययन करेंगे और सफलता भी पाएंगे।

मिथुन राशि

केतु आपके तृतीय भाव में गोचर करेंगे जिससे आपकी सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। जिन कार्यों को करने में परेशानी आ रही थी वो भी केतु गोचर के बाद सफल हो सकते हैं। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। करियर के क्षेत्र में भी उचित परिणाम इस राशि के जातकों को प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान छोटे भाई-बहनों के सहयोग से आपके बिगड़ते कार्य भी बन सकते हैं। साहसिक कार्य करने वाले इस राशि के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल साबित होगा। 

कर्क राशि

केतु का गोचर आपके धन भाव में होगा। इस गोचर के चलते धन से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कारोबारी इस दौरान मनचाही डील प्राप्त कर सकते हैं। आपकी एकाग्रता भी बढ़ेगी जिससे इस राशि के विद्यार्थियों को खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ भी अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। ज्योतिष, विज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन करने वाले छात्र नई खोज इस दौरान कर सकते हैं। सेहत में बेहतर बदलाव आएंगे। 

कन्या राशि

आपको केतु के गोचर के बाद व्यापार के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। अटकी योजनाओं को आप लागू कर पाएंगे और उनसे फायदा भी आपको मिलेगा। इस राशि के कई लोग इस गोचर के दौरान कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रूप से बदलेगा, जिससे आपको भी हार्दिक खुशी मिलेगी। जो लक्ष्य आपने बीते समय में बनाए थे उन्हें आप केतु गोचर के दौरान प्राप्त कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा

लाजवर्त है शनि का चमत्कारी रत्न, ये 3 राशियां पहन लें तो खुल जाते हैं सफलता के द्वार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।