1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड-पाकिस्तान एजबेस्टन वनडे में 80 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की मिली अनुमति

इंग्लैंड-पाकिस्तान एजबेस्टन वनडे में 80 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की मिली अनुमति

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 29, 2021 12:38 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 12:38 pm IST

इस महीने के शुरू में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिये एजबेस्टन में 70 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी गयी थी। इस दौरान 60,000 की संख्या में लोग स्टेडियम आए थे। 

England vs Pakistan, Edgbaston, ODI series, cricket news, latest updates, Eoin Morgan, Babar Azam- India TV Hindi
Edgbaston cricket ground   Image Source : GETTY

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अगले महीने एजबेस्टन में होने वाले तीसरे वनडे क्रिकेट मैच के लिये स्टेडियम की क्षमता के 80 प्रतिशत दर्शकों की उपस्थिति को अनुमति मिल गयी है। यह दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच होगा जो 13 जुलाई को खेला जाएगा। 

वारविकशर के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट केन ने कहा, ‘‘यह पश्चिमी मिडलैंड में खेलों के लिये अच्छी खबर है कि इतने अधिक दर्शक इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। ’’ 

यह भी पढ़ें- IND-W vs ENG-W : दूसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज में बराबरी करना चाहेगी भारतीय महिला टीम

उन्होंने कहा, स्टेडियम में फैंस की एंट्री के लिए कुछ प्रावधान तैयार किया गया है। इसमें उसी दर्शकों को स्टेडियम में आने दिया जाएगा जिन्होंने कम से कम 14 दिन पहले तक वैक्सीन के दोनों डोज ले लिया हो या फिर उसे कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा। 

इस महीने के शुरू में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिये एजबेस्टन में 70 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी गयी थी। इस दौरान 60,000 की संख्या में लोग स्टेडियम आए थे। 

वहीं इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल