1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डुमिनी, डु प्लेसिस , डिविलियर्स ने खोले हाथ

डुमिनी, डु प्लेसिस , डिविलियर्स ने खोले हाथ

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2015 02:32 pm IST,  Updated : Sep 29, 2015 02:45 pm IST

नयी दिल्ली: जेपी डुमिनी के 32 गेंद में 68 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने भारत ए के खिलाफ टी20 अभ्यास मैच में आज पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन बनाये

डुमिनी, डु प्लेसिस ,...- India TV Hindi
डुमिनी, डु प्लेसिस , डिविलियर्स ने खोले हाथ

नयी दिल्ली: जेपी डुमिनी के 32 गेंद में 68 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने भारत ए के खिलाफ टी20 अभ्यास मैच में आज पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन बनाये । कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 27 गेंद में 42 और एबी डिविलियर्स ने 27 गेंद में 36 रन की पारी खेली ।

डु प्लेसिस ने रिटायर होने का फैसला किया जिससे डैथ ओवरों में डुमिनी ने जमकर बल्लेबाजी की । दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान ने अपनी पारी में छह छक्के लगाये जिनमें से एक पर गेंद पालम स्थित एयरफोर्स स्पोट्र्स काम्प्लेक्स के बाहर सड़क पर जा गिरी ।

भारत ए के लिये रिषि धवन ने तीन ओवर में 33 और अनुरीत सिंह ने चार ओवर में 49 रन दे डाले ।

क्विंटोन डिकाक (2) और डेविड मिलर (10) सस्ते में आउट हो गए लेकिन इसके बाद डुमिनी, डु प्लेसिस और डिविलियर्स ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी । डु प्लेसिस और डिविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिये 87 रन जोड़े जिसके बाद डु प्लेसिस रिटायर्ड हर्ट हो गए । इसके बाद डुमिनी और फरहान बेहार्डियेन ( नाबाद 17 ) ने चौथे विकेट की नाबाद साझेदारी में 83 रन जोड़े ।

तीसरे ओवर में कप्तान डु प्लेसिस ने रेलवे के गेंदबाज को दो चौके लगाकर हाथ खोले । डिविलियर्स ने भी युजवेंद्र चहल को मिडआन पर छक्का लगाया । इसके बाद धवन को कवर और एक्स्ट्रा कवर में लगातार दो छक्के जड़े । अगले ओवर में डु प्लेसिस ने चहल को चौका लगाकर टीम के 50 रन पूरे किये । डिविलियर्स ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को एक्स्ट्रा कवर पर चौका लगाया और आफ स्पिनर पवन नेगी को भी यही शाट खेला ।

नौवे ओवर के आखिर में डु प्लेसिस ने रिटायर होने का फैसला किया ताकि बाकी बल्लेबाज भी अभ्यास कर सके । डिविलियर्स अगले ओवर में यादव का शिकार हुए जिनका कैच शार्ट फाइन लेग पर नेगी ने लपका । दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 90 रन था । डिविलियर्स ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाये ।

भारत ए के गेंदबाजों ने आखिरी दस ओवर में 99 रन दे डाले । भारत ए स्तर पर पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे हार्दिक पंड्या ने डेविड मिलर (10) को आउट किया ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल