1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'इसने हमारे खेल को नुकसान पहुंचाया' नस्लीय विवाद पर बोले जो रूट

'इसने हमारे खेल को नुकसान पहुंचाया' नस्लीय विवाद पर बोले जो रूट

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2021 05:39 pm IST,  Updated : Nov 11, 2021 05:39 pm IST

रूट ने बयान में कहा, "नस्लवाद को लेकर कोई बहस ही नहीं होनी चाहिए। यह असहनीय है।"

England captain Joe Root demands change after cricket race...- India TV Hindi
England captain Joe Root demands change after cricket race row Image Source : GETTY

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने गुरुवार को कहा कि 'असहनीय' यॉर्कशायर नस्ली प्रकरण ने खेल और लोगों के जीवन को नुकसान पहुंचाया है। रूट ने अपने बचपन के क्रिकेट क्लब में बदलाव लाने के लिए समर्थन का वादा किया। इस क्रिकेट क्लब ने हाल में कहा था कि पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक के संस्थागत नस्लवाद के दावे को देखते हुए किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

इस मामले से निपटने के तरीके के कारण मुख्य प्रायोजकों ने इस हफ्ते क्लब के साथ नाता तोड़ लिया। एशेज सीरीज के लिए अभी ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा रूट ने यॉर्कशायर की ओर से ‘बदलाव और कार्रवाई’ की मांग की।

रूट ने बयान में कहा, "नस्लवाद को लेकर कोई बहस ही नहीं होनी चाहिए। यह असहनीय है।"

उन्होंने कहा, "इस प्रकरण ने हमारे खेल और जीवन को नुकसान पहुंचाया है। हमें अब इससे उबरना होगा और प्रशंसकों, खिलाड़ियों, मीडिया और क्रिकेट के अंदर काम करने वालों के रूप में वापसी करनी होगी। हमारे पास मौका है कि हम सभी के लिए उस खेल को बेहतर बनाएं जिसे मैं प्यार करता हूं।"

PAK vs AUS Semi-Final: पाकिस्तान के लिए खुशखबरी! रिजवान-मलिक हुए फिट, खेल सकते हैं आज का मैच

नस्लवाद के मुद्दे से निपटने के तरीके के लिए काउंटी की चौतरफा आलोचना हुई थी और प्रायोजकों के अलावा उसने हैडिंग्ले में इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी का अधिकार भी गंवा दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल