1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'सभी को पता है कि पाकिस्तान में किस दर्जे की सुरक्षा मिलती है', इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे पर बोले मिस्बाह

'सभी को पता है कि पाकिस्तान में किस दर्जे की सुरक्षा मिलती है', इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे पर बोले मिस्बाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 07:54 pm IST

मिस्बाह ने कहा ‘‘दुनिया भर के खिलाड़ियों को पता है कि पाकिस्तान में किस दर्जे की सुरक्षा मिलती है और उनका किस तरह इस्तकबाल होता है। पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी भी अपनी धरती पर क्रिकेट देखना चाहते हैं।’’ 

'Everyone knows what kind of security is available in Pakistan', said Misbah on England's tour of Pa- India TV Hindi
'Everyone knows what kind of security is available in Pakistan', said Misbah on England's tour of Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने कहा है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगर पाकिस्तान का जवाबी दौरा करती है तो यह काबिले तारीफ होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हाल ही में तीन मैचों की श्रृंखला खेली गई जो इंग्लैंड ने जीती। 

ये भी पढ़ें - पूर्व भारतीय गोला फेंक एथलीट ने किया स्वीकार, अमेरिका में की थी मां और पत्नी की हत्या

मिसबाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिये कॉलम में लिखा,‘‘भविष्य की बात करें तो इंग्लैंड टीम पाकिस्तान आती है तो बहुत अच्छी बात होगी। इंग्लैंड के कई खिलाड़ी एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग 2020 में खेले थे। इसके बाद श्रीलंका, बांग्लादेश और एमसीसी की टीमें आई। इससे पहले विश्व एकादश और वेस्टइंडीज टीमें आई थी।’’ 

ये भी पढ़ें - भारतीय शतरंज ओलम्पियाड खिलाड़ियों को इंटरनेट कनेक्शन को लेकर नहीं दी गई चेतावनी

उन्होंने कहा,‘‘दुनिया भर के खिलाड़ियों को पता है कि पाकिस्तान में किस दर्जे की सुरक्षा मिलती है और उनका किस तरह इस्तकबाल होता है। पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी भी अपनी धरती पर क्रिकेट देखना चाहते हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - क्या बार्सिलोना और लियोनेल मेस्सी के बीच हुआ विवाद? क्लब के तकनीकी निदेशक ने दिया जवाब

मिसबाह ने कहा,‘‘इसी तरह से मुश्किल समय में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। पूरे क्रिकेट समुदाय को एक दूसरे का साथ देना चाहिये ताकि खेल का प्रचार हो सके और क्रिकेटप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल