1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज के लिए 27 जनवरी को चेन्नई में जुटेंगे भारतीय क्रिकेटर

टेस्ट सीरीज के लिए 27 जनवरी को चेन्नई में जुटेंगे भारतीय क्रिकेटर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2021 07:05 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 07:05 pm IST

भारत को पांच फरवरी से चेन्नई के एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलना है।

टेस्ट सीरीज के लिए 27...- India TV Hindi
टेस्ट सीरीज के लिए 27 जनवरी को चेन्नई में जुटेंगे भारतीय क्रिकेटर  Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम 27 जनवरी को चेन्नई में इकट्ठा होगी। भारत को पांच फरवरी से चेन्नई के एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलना है।

ऐसा पता चला है कि खिलाड़ी चेन्नई में टुकड़ों में अलग-अलग शहरों से पहुंचेंगे और 27 जनवरी को बायो बबल में कदम रखेंगे। वह एक सप्ताह तक क्वारंटीन रहेंगे और इस दौरान भारतीय टीम प्रबंधन सीरीज को लेकर रणनीति बनाएगी।

भारत वापसी के बाद रहाणे ने किया ऐसा की सोशल मीडिया पर फैंस बोले, 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे'

इंग्लैंड टीम भी 27 जनवरी से बायो बबल में कदम रखेगी। वह 26 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म कर भारत आएगी।

इंग्लैंड से भारत आ रहे बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और रोनी बर्न्‍स इंग्लैंड टीम से कुछ दिन पहले भारत आ जाएंगे। यह तीनों श्रीलंका गई इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं। दोनों टीमें चेन्नई के लीला पैलेस में मैच अधिकारियों के साथ रुकेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल