1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमसीए ने लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू कीं

एमसीए ने लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू कीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 05:06 pm IST

इस महीने की शुरूआत में एमसीए की प्रबंध समिति ने सिफारिशों को लागू करने पर सहमति जताई थी।

आर एम लोढ़ा- India TV Hindi
आर एम लोढ़ा

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने विशेष बैठक में न्यायाधीश आर.एम. लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया है। एमसीए के अध्यक्ष अभय आपटे ने कहा, ‘एमसीए ने सर्वसम्मति से लोढ़ा समिति की सिफारिशों और इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने का फैसला किया है।’

आपटे ने कहा, ‘इस संबंध में सभी सदस्यों के बीच आम राय थी और मैं खुश हूं की सदस्यों ने व्यक्तिगत हितों से ज्यादा संघ (एमसीए) को महत्व दिया।’ इससे पहले इस महीने की शुरूआत में एमसीए की प्रबंध समिति ने सिफारिशों को लागू करने पर सहमति जताई थी। 

ये पता चला है की इस बैठक में सर्वोच्च न्यायालय से बर्खास्त बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के भी शामिल थे। एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिर्के इसके सदस्य हैं इसलिए सदस्य की हैसियत से वो इस बैठक शामिल हुए। उच्चतम न्यायालय ने राज्य क्रिकेट संघों से लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल