1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी ने किया खुलासा, इस तरह बन सकते हैं बेहतरीन फिनिशर

धोनी ने किया खुलासा, इस तरह बन सकते हैं बेहतरीन फिनिशर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 20, 2019 10:03 am IST,  Updated : Nov 20, 2019 10:03 am IST

धोनी ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के बारे में कहा कि अगर आप अंतिम छड़ो में 15 गेंदों में 25 से 30 रन बनाते हैं तो आप काफी शानदार कर रहे हैं।  

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से किनारा कर रखा है। जिसके चलते उनके मैच के फिनिश करने के अंदाज, डीआरएस लेने की कला और नाजुक छड़ो सटीक फैसले लेने की कला, इन सभी चीज़ों को टीम इंडिया को काफी कमी खल रही है। ऐसे में उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तैयार किया जा रहा है मगर वो अपने टैलेंट के अनुसार टीम के लिए खरे नहीं उतर पा रहे हैं। इस तरह धोनी की जगह टीम में लेने के लिए पंत योग्य है ये कहना अभी उचित नहीं है।

वहीं क्रिकेट मैदान से इतर टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल धोनी ने शायद मैदान में वापसी करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके चलते वो एक बार फिर मैच फिनिशर के तौर पर नजर आ सकते हैं। एएनआई को दिए इंटरव्यू में धोनी ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के बारे में कहा कि अगर आप अंतिम छड़ो में 15 गेंदों में 25 से 30 रन बनाते हैं तो आप काफी शानदार कर रहे हैं।   

नंबर 6 पर बल्लेबाजी का अनुभव रखने वाले धोनी ने कहा, "प्रैक्टिकल दृष्टिकोण होना बहुत जरूरी है। अगर मैं नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहा हूं और 15 गेंदें खेलता हूं, तो मुझे पता है कि क्या मैं 25-30 रन बना सकता हूं, तो ये बहुत अच्छा और उत्कृष्ट प्रदर्शन है लेकिन एक ही समय में, कई बाधाएं भी हो सकती हैं।"

इतना ही नहीं धोनी ने आगे कहा, "आप अपनी टीम के लिए स्कोर करने के बारे में सोचते हैं और बड़ी हिट के लिए जाते हैं, इसमें आपको एक विकेट भी खर्च करना पड़ सकता है। इसलिए आपको प्रैक्टिकल रूप से यह निर्धारित करना होगा कि आपका लक्ष्य क्या है।"

38 साल के धोनी को सिर्फ फिनिशर ही नहीं बल्कि उन्हें क्रिकेट के मैदान में चले जाने वाले दांव पेंचों के बारे में भी जाना जाता है। विश्व क्रिकेट में धोनी के पास एक बेहतरीन क्रिकेट मास्टरमाइंड कहा जाता है। जिसके चलते मैच में जब नाजुक पल आता है उस समय से कैसे कम करना होता है। इस बारे में धोनी ने कहा, "जैसा कि मैंने पहले ही कहा, पहले जो नियंत्रण में है उन चीजों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। आपको इस पर काम करना होगा, और सफल होने के लिए ये प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है, "

बता दें की जुलाई माह में विश्वकप खत्म होने के बाद से धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। जिसके बाद उन्हें हाल ही में उनके दोबारा क्रिकेट के मैदान में वापसी करने के लिए रांची ( होम ग्राउंड ) में नेट बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया था। ऐसे में धोनी दोबारा क्रिकेट के मैदान में वापसी कब करेंगे इस पर संशय जारी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल