1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 विश्व कप को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम मजबूत : कोच गैरी स्टीड

T20 विश्व कप को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम मजबूत : कोच गैरी स्टीड

 Reported By: IANS
 Published : Apr 03, 2021 09:41 am IST,  Updated : Apr 03, 2021 09:41 am IST

न्यूजीलैंड टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि टीम ने हाल ही में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है और इस साल होने वाले T20 विश्व कप को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम मजबूत है।

T20 विश्व कप को देखते हुए...- India TV Hindi
T20 विश्व कप को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम मजबूत : कोच गैरी स्टीड Image Source : GETTY

नई दिल्ली| न्यूजीलैंड टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि टीम ने हाल ही में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है और इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम मजबूत है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में सभी प्रारूपों की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है, जहां उसका सामना भारत से होना है।

स्टीड ने कहा, "यह टीम के लिए काफी उत्साहजनक है। हाल ही में हमने तीनों प्रारूपों में काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। अगर कोई इस साल की शुरूआत में पूछता कि क्या टीम ऐसे नतीजे पा सकती है तो भी मैं यही कहता। लेकिन मेरे ख्याल से टेस्ट मैच जीतना सबसे अहम था। विशेषकर माउंट मोंगानुई में हुआ मुकाबला काफी खास था।"

पार्थिव पटेल का मानना, मुंबई को Playing XI के साथ ज्यादा छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा, "मैं इस बात का आश्वासन देता हूं कि जब भी हम टीम चयन के लिए बैठेंगे तो हमारे पास उस वक्त खिलाड़ियों की कमी नहीं होगी। हमारे पास कई बेहतरीन खिलाड़ी उपलब्ध हैं। टीम में मजबूती काफी महत्वपूर्ण है और यह हमें अगले पांच-10 वर्षो तक इसे बरकरार रखना है।"

स्टीड ने कहा, "अभी भी यहां कुछ खिलाड़ी हैं जो इस बात से दुखी होंगे कि उन्हें टीम में शामिल होने का मौका नहीं मिला। मेरे ख्याल से यही मजबूत टीम की खासियत है। यह एक अच्छा ग्रुप है और समय-समय पर इसने खुद को साबित भी किया है कि टीम दुनिया की किसी भी टीम के खिलाफ खेल सकती है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल