1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सबसे ज्यादा बार असफल होने के बाद भी सचिन, राहुल बन गए दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज

सबसे ज्यादा बार असफल होने के बाद भी सचिन, राहुल बन गए दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2017 07:33 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 07:39 pm IST

क्रिकेट की दुनिया के सर्वकालिक सबसे सफल बल्लेबाजों की बात करें तो ये लिस्ट सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बिना अधूरी है। लेकिन हाल ही में राहुल द्रविड़ ने एक बड़ा बयान देते हुए खुद को और सचिन को सफल के बजाए असफल करार दिया।

सचिन तेंदुलकर और...- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया के सर्वकालिक सबसे सफल बल्लेबाजों की बात करें तो ये लिस्ट सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बिना अधूरी है। दोनों ही बल्लेबाज क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल और बेस्ट माने जाते हैं। लेकिन हाल ही में राहुल द्रविड़ ने एक बड़ा बयान देते हुए खुद को और सचिन को सफल के बजाए असफल करार दिया। राहुल के मुताबिक, 'मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 604 बल्लेबाजी के लिए उतरा। इस दौरान मैं 410 बार 50 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर सका। ऐसे में मैं खुद को सफल के बजाए असफल ज्यादा मानता हूं।' आपको बता दें कि अगर द्रविड़ के तर्क पर सचिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने भी 781 बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान 517 बार वो 50 के आंकड़े को छू नहीं सके। 

सचिन ने लगाया है रनों का अंबार: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन के बल्ले ने जमकर आग उगली है। सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन ने 51 शतक, 68 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 463 वनडे मैचों में सचिन ने 18,426 रन बनाए हैं। वनडे में सचिन ने 49 शतक, 96 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा 1 टी20 मैच में सचिन ने 10 रन बनाए हैं।

राहुल भी नहीं हैं किसी से कम: अपने आपको असफल बताने वाले द्रविड़ की बात करें तो उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाए हैं। खेल के इस फॉर्मेट में द्रविड़ के नाम 36 शतक और 63 अर्धशतक हैं। वहीं 344 वनडे मैचों में द्रविड़ के नाम 10,889 रन हैं। वनडे फॉर्मेट में द्रविड़ के बल्ले से 12 शतक, 83 अर्धशतक निकले हैं। वहीं एकमात्र टी20 मैच में द्रविड़ ने 31 रन बनाए हैं।

भले ही द्रविड़ खुद को असफल बताएं लेकिन ये भी एक सच है कि सचिन और द्रविड़ को क्रिकेट की दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता रहा है। दोनों बल्लेबाज युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।