1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 3rd ODI : स्टीव स्मिथ ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, पूरे किए 4000 रन

IND vs AUS 3rd ODI : स्टीव स्मिथ ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, पूरे किए 4000 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2020 04:43 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 04:54 pm IST

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपने वनडे करियर का 9वां शतक 117 गेंदों पर पूरा किया। यह भारत में उनका पहला शतक है।

Steve Smith Century vs India in 3rd ODI M.Chinnaswamy Stadium,Bengaluru - India TV Hindi
Steve Smith Century vs India in 3rd ODI M.Chinnaswamy Stadium,Bengaluru  Image Source : BCCI.TV

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने वनडे करियर का 9वां शतक जड़ा। इस शतक तक पहुंचने में उन्हें 117 गेंदों का सामना करना पड़ा, इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए। भारत के खिलाफ उनकी यह पहला शतक है। स्मिथ की इर दमदार पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।

इसी पारी के दौरान स्टीव स्मिथ ने वनडे करियर में अपने 4000 रन भी पूरे किए और वो इस मुकाम तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के पांचवे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है जिन्होंने 93 इनिंग्स में ये कारनामा किया था। स्टीव स्मिथ ने 106 इनिंग में 4000 रन पूरे किए।

स्मिथ के इस शतक का इंतजार ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी लंबे समय से इंतजार कर रही थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में स्मिथ ने अपना आखिरी शतक 19 जनवरी 2017 में ही लगाया था, उसके बाद स्मिथ 27 पारियों से इस शतक को ढूढ रहे थे। हालांकि वो एक साल के लिए बैन की वजह से टीम से दूर थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल