1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए कौन हैं भुवनेश्वर की जगह टीम इंडिया में शामिल विजय शंकर और कैसा है उनका रिकॉर्ड

जानिए कौन हैं भुवनेश्वर की जगह टीम इंडिया में शामिल विजय शंकर और कैसा है उनका रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 21, 2017 12:37 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 12:37 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार अपनी शादी के चलते दूसरे और तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने उन्हें रिलीज़ कर दिया है। भुवी की जगह टीम में तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया है।

Vijay Shankar- India TV Hindi
Vijay Shankar

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार अपनी शादी के चलते दूसरे और तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने उन्हें रिलीज़ कर दिया है। भुवी की जगह टीम में तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया है।

26 साल के विजय शंकर दाएं हाथ के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज के रूप में खेलते हैं। विजयशंकर ने 32 फर्स्ट क्लास मैचों में 49.43 की औसत से 1671 रन बनाए हैं। इसके अलावा 32 विकेट भी लिए हैं। विजय को 2014 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद 2017 में विजय हैदराबाद सनराइजर्स की ओर से आईपीएल में खेले थे। हालांकि उन्हें सिर्फ 1 ही मैच में मौका मिला था।

विजय के रोल मॉडल पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड में खेली गई मैच विनिंग पारी 233 और नॉट आउट 72 रन द्रविड़ की पारी उन्हें काफी पसंद है। इसी साल विजय हजारे ट्रोफी और देवधर ट्रोफी के लिए तमिलनाडु का कप्तान बनाया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल