Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs AUS: ODI सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और बड़ा झटका, एश्टन एगर को हुआ कोरोना

PAK vs AUS: ODI सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और बड़ा झटका, एश्टन एगर को हुआ कोरोना

Edited by: India TV Sports Desk Published : Mar 29, 2022 03:29 pm IST, Updated : Mar 29, 2022 03:33 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में वनडे सीरीज शुरू होने से कुछ घंटे पहले मंगलवार को तब एक और झटका लगा जब बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर कोविड-19 से सक्रंमित पाए गए।

एश्टन एगर - India TV Hindi
Image Source : GETTY एश्टन एगर 

Highlights

  • बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
  • अब आस्ट्रेलिया के पास पहले मैच के लिये 13 फिट खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे।
  • अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी कोहनी की चोट के कारण बाहर हैं।

पाकिस्तान में सीमित ओवरों की सीरीज शुरू होने से कुछ घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने कहा कि टीम के नियमित परीक्षण के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट ब्रेंडन विल्सन का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस को कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण सोमवार को बाहर होना पड़ा था। इससे अब आस्ट्रेलिया के पास पहले मैच के लिये 13 फिट खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे। ऑलराउंडर मिशेल मार्श कूल्हे की चोट के कारण तीन मैचों की श्रृंखला के कम से कम पहले मैच के लिये उपलब्ध नहीं हैं।

SRH vs RR, Dream11 Team: आज ये खिलाड़ी कर सकते हैं धमाका, जाने SRH v RR की Dream11 टीम

अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी कोहनी की चोट के कारण बाहर हैं। तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क और अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की 1-0 से जीत के बाद सीमित ओवरों के मैचों के लिये विश्राम दिया गया है। 

(With Bhasha Inputs)

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement