1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs SL W 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को हराया, दर्ज की एकतरफा जीत

IND W vs SL W 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को हराया, दर्ज की एकतरफा जीत

 Published : Dec 23, 2025 06:40 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 09:44 pm IST

IND W vs SL W 2nd T20I: भारत बनाम श्रीलंका महिला ​क्रिकेट टीम के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने एक आसान जीत दर्ज की।

IND W vs SL W - India TV Hindi
IND W vs SL W Image Source : PTI

IND W vs SL W 2nd T20I: भारत और श्रीलंका की महिला टीमें आपस में पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने शानदार तरीके से अपने नाम किया था। आज खेले गए दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए हैं। भारत को यहां से जीत के लिए 129 रन की जरूरत थी। इस टारगेट को टीम इंडिया ने 11.5 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

भारत महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी। 

श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल