1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को झटका, मैक्सवेल के बाद एक और खिलाड़ी चोटिल; भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को झटका, मैक्सवेल के बाद एक और खिलाड़ी चोटिल; भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 02, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Dec 02, 2022 01:03 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों गंभीर चोटों से गुजर रही है। पहले ग्लेन मैक्सवेल पैर की सर्जरी के कारण कई महीनों के लिए बाहर ही थे, अब एक और बड़ा झटका उन्हें लग गया है।

मिचेल मार्श...- India TV Hindi
मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ Image Source : GETTY IMAGES

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अभी ग्लेन मैक्सवेल की गंभीर इंजरी से उभर नहीं पाई थी कि उसको अब एक और बड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श अब अपने बाएं टखने की सर्जरी के कारण करीब तीन महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। इसके बाद खबरें यह भी हैं कि वह भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी शायद ना खेल पाएं। रिपोर्ट में सामने आया है कि मार्श तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। 31 वर्षीय कंगारू खिलाड़ी की ‘कीहोल’ सर्जरी हुई है। 

हालांकि, इस पूरे मामले पर ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि, उन्हें मार्च में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिचेल मार्श फिट होने की उम्मीद है। बेली ने एक बयान में कहा, ‘‘मिचेल हमारी टीम का अहम सदस्य है और हम इस रिकवरी पीरियड में उनका सहयोग करेंगे। हमें उम्मीद है कि वह मार्च में भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे।’’ इससे पहले मार्श के अलावा ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी इस भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी-मार्च में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। इस सीरीज में दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। अभी फिलहाल इस दौरे का शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। लेकिन आगामी वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह दोनों ही सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम साबित हो सकती हैं।

मिचेल मार्श
Image Source : APमिचेल मार्श

BBL से भी बाहर हुए मार्श

मिचेल मार्श की चोट लगने से जहां नेशनल टीम को तो झटका लगा ही है, वहीं उनकी बीबीएल फ्रेंचाइजी पर्थ स्कॉर्चर्स को भी बड़ा नुकसान हुआ है। चार बार की चैंपियन पर्थ की टीम का मार्श एक अहम हिस्सा थे। अब उनकी चोट के बाद अभी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। फ्रेंचाइजी को मार्श के अलावा एक और बड़ा झटका इंग्लैंड के खिलाड़ी फिल सॉल्ट के रूप में भी लगा है। सॉल्ट को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में चोट लगी थी। लिगामेंट इंजरी के कारण वह भी बीबीएल (Big Bash League) के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। स्कॉर्चर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की थी।

यह भी पढ़ें:-

PAK vs ENG: अंग्रेज बल्लेबाज ने दूसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, पाकिस्तानी गेंदबाज के ओवर में कूटे रिकॉर्ड रन

IND vs AUS: टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड का हुआ ऐलान, इंजरी के कारण नहीं मिली स्टार ऑलराउंडर को जगह

हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया का T20 कप्तान बनाने के लिए सीमा पार से उठी मांग, स्टार क्रिकेटर ने कही यह बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल