1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इतने गेंदों पर जीतना होगा मैच, नामुमकिन सा है टारगेट

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इतने गेंदों पर जीतना होगा मैच, नामुमकिन सा है टारगेट

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 11, 2023 06:32 pm IST,  Updated : Nov 11, 2023 06:32 pm IST

ODI World Cup 2023 के सेमीफाइनल में जाना के लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड की तरफ से एक असंभव का टारगेट मिला है। आइए जानते हैं कि उन्हें ये टारगेट किस ओवर में चेज करना होगा।

Pakistan Cricket- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

ODI World Cup 2023, PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए इंग्लैंड ने 338 रनों का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जाना है तो उन्हें यह मुकाबला एक बड़े अंतर से जीतना था। ताकि उनका नेट रन रेट न्यूजीलैंड के अच्छा हो जाए, इस मैच में उनकी टीम अगर पहले बल्लेबाजी करती तो उनके चांस थोड़े बहुत रहते, लेकिन इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले लिया और उन्हें एक बड़ा झटका दे डाला।

फैंस को पाकिस्तान से फिर भी एक चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन उनके गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बहुत रन खर्च कर डाले। अब पाकिस्तान को इंग्लैंड की तरफ से दिया गया टारगेट 6.4 ओवर यानी कि 40 गेंदों पर चेज करना होगा। उन्हें हर गेंद पर 8.5 रन बनाने होंगे जोकि उनके लिए असंभव का काम है। ऐसे में अब न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में 15 नवंबर को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल