1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'चयनकर्ताओं की ओर से कोहली की कप्तानी के बारे में गांगुली को नहीं बोलना चाहिए था'

'चयनकर्ताओं की ओर से कोहली की कप्तानी के बारे में गांगुली को नहीं बोलना चाहिए था'

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2021 09:44 pm IST,  Updated : Dec 22, 2021 09:44 pm IST

दिलिप वेंगसरकर ने कहा, "चयन समिति की ओर से गांगुली के बोलने का कोई मतलब नहीं था। वह बीसीसीआई अध्यक्ष हैं। चयन या कप्तानी के मामले पर चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा को बोलना चाहिये था।"

Sourav Ganguly Had No Business To Speak On Behalf of...- India TV Hindi
Sourav Ganguly Had No Business To Speak On Behalf of Selectors: Dilip Vengsarkar Image Source : GETTY

भारत के पूर्व कप्तान और चयन समिति के पूर्व प्रमुख दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की ओर से विराट कोहली की कप्तानी के मसले पर नहीं बोलना चाहिये था। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले विराट ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीसीसीआई में से किसी ने उनसे टी20 कप्तानी छोड़ने के लिये नहीं कहा था।

गांगुली ने यह दावा किया था कि उन्होंने इस मसले पर कप्तान से बात की थी। वेंगसरकर ने पीटीआई से कहा, "चयन समिति की ओर से गांगुली के बोलने का कोई मतलब नहीं था। वह बीसीसीआई अध्यक्ष हैं। चयन या कप्तानी के मामले पर चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा को बोलना चाहिये था।"

गांगुली ने कहा था कि टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के विराट के फैसले के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम का भी कप्तान बनाने का फैसला लिया गया क्योंकि सीमित ओवरों के दो प्रारूपों में दो अलग अलग कप्तान रखने की तुक नहीं है।

जोफ्रा आर्चर की कोहनी का हुआ दूसरा ऑपरेशन, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर

वेंगसरकर ने कहा, "कप्तान को चुनना या हटाना चयन समिति का फैसला है। गांगुली के कार्यक्षेत्र में यह नहीं आता।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल