Virat Kohli Runs Against England: विराट कोहली वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम पर ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में चुना गया है। वह भारतीय बैटिंग ऑर्डर की मजबूत रीढ़ हैं। उनकी बल्लेबाजी में वह क्लास मौजूद है, जिससे विरोधी टीमें खौफ खाती हैं। अब ODI सीरीज में कोहली के पास अपने रिकॉर्ड्स से भरे ताज में एक और नगीना गढ़ने का मौका है।
विराट कोहली ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट के 36 मैचों में कुल 1340 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। वह भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। 1455 रनों के साथ तीसरे नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। अब अगर वनडे सीरीज में कोहली 116 रन और बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह सचिन को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
विराट कोहली भारतीय टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2008 में वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद दमदार खेल से उन्होंने अपनी एक अलग जगह बनाई। वह अभी तक भारतीय टीम के लिए 295 वनडे मैचों में कुल 13906 रन बना चुके हैं, जिसमें 50 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: पहले T20 मैच के लिए कोलकाता पहुंचीं दोनों टीमें, ऐसा है भारत-इंग्लैंड के बीच T20 रिकॉर्ड
संपादक की पसंद