1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : कोलकाता के खिलाफ अपनी मैच जिताऊ पारी पर डिविलियर्स ने जताई हैरानी

IPL 2020 : कोलकाता के खिलाफ अपनी मैच जिताऊ पारी पर डिविलियर्स ने जताई हैरानी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 13, 2020 06:31 am IST,  Updated : Oct 13, 2020 06:31 am IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने कहा है कि वह अपनी मैच जिताऊ पारी से खुश और हैरान हैं। 

IPL 2020 : कोलकाता के खिलाफ...- India TV Hindi
IPL 2020 : कोलकाता के खिलाफ अपनी मैच जिताऊ पारी पर डिविलियर्स ने जताई हैरानी Image Source : IPL 2020.COM

शारजाह| कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शानदार पारी खेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने कहा है कि वह अपनी मैच जिताऊ पारी से खुश और हैरान हैं। डिविलियर्स ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली और टीम को 194 का स्कोर दिया। कोलकाता इस मजबूत लक्ष्य के सामने नौ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी।

RCB vs KKR, Video : डी विलियर्स ने तूफानी फिफ्टी के दौरान मारा लंबा छक्का, मैदान के बाहर कार से टकराई गेंद

डिविलियर्स को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। डिविलियर्स ने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। मैं सिर्फ यही कह सकता हूं। पिछले मैच में मैं खाता भी नहीं खोल पाया था। मैं खुश हूं कि मैं अपना योगदान दे सका। ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने आप से ही हैरान हूं।"

उन्होंने कहा, "हम 140-160 के स्कोर के आसपास जा रहे थे। मैंने सोचा 160-165 का स्कोर अच्छा रहेगा, लेकिन मैं हैरान था कि हम 195 तक पहुंच गए। मैं काफी मेहनत कर रहा हूं, ताकि मैं तैयार रह सकूं। मैं वहां सर्वश्रेष्ठ रहना चाहता हूं।"

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, इस कारण आईपीएल से बाहर हुए इशांत शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल